केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आज  ग्वालियर में 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं को बेहतर कनेक्टिविटी और ग्वालियर की प्रगति को गति देने के लिए विकास की राह तैयार करने के तौर पर देखा जा रहा है। 

इस राजमार्ग की लंबाई कुल 222 किमी होगी। इन 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए 1,128 करोड़ रुपए की लागत आंकी गई है। इस लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन आज यानि कि 15 सितम्बर को ग्वालियर के केंद्रीय दिव्यांगजन खेल परिसर ग्वालियर में किया जाएगा।

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर को दी जाने वाली इस सौगात के लिए एक ट्वीट करके केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है। “आपके निरंतर सहयोग से मध्यप्रदेश के विकास को नई गति मिली है। ₹1,128 करोड़ की लागत के इन राजमार्गों से नागरिकों का जीवन सुगम और प्रदेश की प्रगति को नई उड़ान मिलेगी। प्रधानमंत्री जी और आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।“