भोपाल: आगामी 7 दिसम्बर हो सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर राज्य के गृह विभाग के अधीन कार्यरत सैनिक कल्याण संचालनालय 72 लाख 50 हजार टोकन झण्डों का आम नागरिकों को विक्रय करेगा। इसके अलावा, आंतरिक उपयोग हेतु 3 लाख 85 हजार कार स्टीकर, बाहरी उपयोग हेतु 4 लाख 14 हजार कार स्टीकर तथा 3 हजार 660 लैपल पिन यानि बैज का भी विक्रय किया जायेगा। यह सभी सामग्री टेण्डर के जरिये खरीदी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हर साल 7 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन देश के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए धन एकत्र करने और उन्हें सम्मान देने के लिए समर्पित है। इस दिन को पहली बार 1949 में रक्षा मंत्रालय द्वारा सैनिकों के कल्याण के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से मनाने का निर्णय लिया गया था।