दुनिया के सबसे अमीर शख्स और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क ने भी भारतीय टैलेंट की तारीफ की है।
पराग अग्रवाल को ट्विटर का सीईओ बनाए जाने के बाद एलन मस्क ने कहा कि भारतीय प्रतिभाओं से अमेरिका को काफी फायदा हुआ है.
स्ट्राइप कंपनी के सीईओ पैट्रिक कॉलिस ने ट्विटर के सीईओ के रूप में पराग अग्रवाल को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि Google-Microsoft-Adobe-IBM-Palo Alto Networks और अब Twitter के CEO भी भारत में हैं। दुनिया में भारतीयों की सफलता से पता चलता है कि अमेरिका में बाहर से आने वाले लोगों के लिए कितने अवसर हैं।
इसके जवाब में एलन मस्क ने भी ट्वीट किया कि बेशक अमेरिका को भारतीय टैलेंट से काफी फायदा हुआ है।