पुरुष बनेगी लेडी सिंघम, मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने लिंग परिवर्तन की दी अनुमति...


स्टोरी हाइलाइट्स

मध्यप्रदेश पुलिस की एक महिला आरक्षण अब पुरुष में बदल जाएगी..

मध्यप्रदेश पुलिस की एक महिला आरक्षण अब पुरुष में बदल जाएगी..

यह लेडी सिंघम मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत है। वर्षों से इसकी तमन्ना सिंघम बनने की थी। पुरुष बनने के लिए इस महिला आरक्षक ने मध्य प्रदेश के गृह विभाग से अनुमति मांगी थी। गृह विभाग ने तकनीकी पहलुओं पर जांच करने के बाद आज सेक्स चेंज कराने की परमिशन दे दी। 

दरअसल यह महिला आरक्षक खास तरह के मनोवैज्ञानिक और हार्मोनल कारणों से पुरुष बनना चाहती थी।

दरअसल यह महिला आरक्षण जेंडर आईडेंटिटी डिसऑर्डर का शिकार थी। गृह विभाग ने बाकायदा इनकी जांच कराई। जांच में पाया गया कि इन्हें जेंडर आईडेंटिटी डिसऑर्डर है। इसलिए इन्हें लिंग परिवर्तन की अनुमति दी जा सकती है।

महिला आरक्षक ने जेंडर चेंज कराने का आवेदन पुलिस विभाग को दिया था।

पुलिस विभाग ने गृह मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से इस बारे में अनुमति चाही थी। गृह विभाग ने भारतीय कानूनों और तकनीकी व मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर पड़ताल करने के बाद पुलिस मुख्यालय को महिला को अनुमति दे दी। देश में अपनी तरह का यह पहला मामला है जब किसी महिला पुलिसकर्मी ने पुरुष बनने के लिए आवेदन किया।

आवेदन स्वीकार होने के बाद अब महिला सेक्स चेंज कराएगी। लिंग परिवर्तन के बाद महिला आरक्षक लेडी सिंघम से सिंघम में तब्दील हो जाएगी।

आईडेंटिटी डिसऑर्डर में जिस सेक्स में कोई बच्चा पैदा होता है वह उसमें कंफर्टेबल महसूस नहीं करता। इसलिए वह उसे चेंज कराने के लिए उत्सुक रहता है। आज दुनिया में ऐसी मेडिकल टेक्नोलॉजीज है जिनके कारण जेंडर चेंज संभव हो चुका है। इसके लिए व्यक्ति को अनेक तरह की ऑपरेशन ऑपरेशन प्रोसीजर्स से गुजरना पड़ता है।

गृह विभाग ने दी महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन की अनुमति…. महिला आरक्षक अमिता (परिवर्तित नाम) को लिंग परिवर्तन की अनुमति पुलिस महानिदेशक को प्रदान की। 

महिला आरक्षक को बचपन से Gender Identity Disorder की पुष्टि राष्ट्रीय स्तर के मनोचिकित्सक़ों द्वारा की गयी। महिला आरक्षक अमिता (परिवर्तित नाम) द्वारा पुरुषों की भाँति समस्त पुलिस कार्य जिले में सम्पादित किया जाता रहा है तथा उनके द्वारा विधिवत आवेदन, शपथ पत्र, और भारत सरकार के राजपत्र में 2019 में महिला से sex change की मंशा की अधिसूचना प्रकाशित कराने उपरांत आवेदन पुलिस मुख्यालय को प्रेषित किया। 

पुलिस मुख्यालय द्वारा गृह विभाग से अनुमति हेतु मार्गदर्शन चाहा गया। किसी भी भारतीय नागरिक को उसके धर्म या जाति पर ध्यान दिए बिना अपने स्वयं के gender के चुनाव की स्वतंत्रता के स्थापित विधिक सिद्धांत के तारतम्य में विधि विभाग से विधिक परामर्श के उपरांत गृह विभाग द्वारा अमिता (परिवर्तित नाम) को sex change की अनुमति के आदेश पुलिस मुख्यालय को 1 December 2021 को प्रदान किए गए।