तमिलनाडु में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. एएनआई ट्वीट के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में वरिष्ठ अधिकारियों के होने की बात कही जा रही है. इस बीच अब मिली जानकारी के अनुसार, इस हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल एस लिडेर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एन के गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, L/NK विवेक कुमार, L/NK बी साय तेजा, हवलदार सतपाल आदि सवार थे.
#WATCH | Latest visuals from the spot (between Coimbatore and Sulur) where a military chopper crashed in Tamil Nadu. CDS Gen Bipin Rawat, his staff and some family members were in the chopper.
— ANI (@ANI) December 8, 2021
(Video Source: Locals involved in search and rescue operation) pic.twitter.com/YkBVlzsk1J
दुर्घटना तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई और अब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका है. फिलहाल यह मालूम नहीं चल पाया है कि सेना का हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण क्रैश हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण. क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर से आग की लपटें उठने लगी.
#WATCH | Latest visuals from the spot (between Coimbatore and Sulur) where a military chopper crashed in Tamil Nadu. CDS Bipin Rawat, his staff and some family members were in the chopper. pic.twitter.com/6oxG7xD8iW
— ANI (@ANI) December 8, 2021
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने के बाद पता चला है कि, उस समय बिमान में 14 लोग सवार थे, जिसमें से 13 लोगों की जान जा चुकीं हैं, और बाकि कों अस्पताल ले जाया गया है. जानकारी के अनुसार, सभी की हालत काफ़ी गंभीर थी.
साथ ही स्थानीय सैन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें बताया कि 80 प्रतिशत जली हुई बॉडी मिली थी, लेकिन अब तक 13 लोगों की जान जा चुकीं हैं. शवों को निकालने और उनकी पहचान करने के प्रयास जारी हैं. इस हादसे पर अब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में कल इस पूरी घटना पर सरकार की तरफ़ से अधिकारिक बयान देंगे. साथ ही अब आई जानकारी के अनुसार 11 लोगों की इस घटना में जान जा चुकीं है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिपिन रावत के घर पहुचें और उनकी बेटी से बात की. मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद के लिए रवाना हुए. साथ ही सरकार की तरफ से अब आई जानकारी के अनुसार, कल सरकार इसपर अपना बयान जारी करेंगी. लेकिन उससे पहले यह जानकारी सामने आ रहीं है कि, इसमें सवार 14 में से 13 लोगों की मौत हों चुकीं हैं. जिसमें देश के पहले CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोग अब हमारे बीच नहीं रहें.