प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोरखपुर के दौरे पर जा रहे हैं और एक बार फिर पूर्वांचल को करोड़ों रुपये का तोहफा देंगे.

पीएम मोदी करीब 9,600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण गोरखपुर उर्वरक कारखाना है जिसकी कुल लागत 8603 करोड़ रुपये है।



इसके अलावा पीएम मोदी गोरखपुर में एम्स और आरएमआरसी के टेस्टिंग सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12.25 बजे प्रधानमंत्री गोरखपुर पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1 बजे उर्वरक संयंत्र, एम्स गोरखपुर, आईसीएमआर परीक्षण केंद्र सहित कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे.