नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने आज लोकसभा में किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा हैं. राहुल गांधी ने कहा कि किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा दिया जाना चाहिए. सरकार कह रही है कि कोई किसान शहीद नहीं हुआ या इस सरकार के पास कोई डेटा नहीं है.
मैं चाहता हूं कि किसानों को उनका हक मिलना चाहिए, उनके परिवारों को मुआवजा दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान 700 किसान मारे गए थे. पीएम मोदी ने देश और किसानों से माफी मांगी है और अपनी गलती स्वीकार की है लेकिन जब कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से पूछा गया कि आंदोलन के दौरान कितने किसान मारे गए है, तो उन्होंने कहा कि, हमारे पास कोई डेटा नहीं है.
राहुल गांधी ने आगे कहा कि पंजाब के 400 किसान शहीद हुए हैं और पंजाब सरकार ने प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशी भी प्रदान की है. 152 किसानों के परिवारों को रोजगार प्रदान किया गया है. आज मैं लोकसभा में आंदोलन के समय जान गवाने वाले किसानों के नामों की सूची रख रहा हूं. पीएम मोदी माफी मांग रहे हैं और सरकार कह रही है कि हमारे पास कोई डेटा नहीं है. अगर किसानों के खिलाफ हुए पुलिस केस वापस नहीं लिए गए तो यह एक बड़ी गलती होगी.