लंबाई में ग्रेट खली को भी मात दे रही रुमेसा, जानिए बीमारी और दुश्वारी


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

लंबाई से दिक्कतों के बावजूद कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए..!

लंबी हाइट तो सभी चाहते हैं लेकिन जब हाइट ज्यादा हो जाए तो कई तरह की परेशानियां भी पैदा हो जाती हैं। इसका उदाहरण दुनिया की सबसे लंबी लड़की बन गई है। आलम यह है कि उसकी लंबाई भारतीय रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा से ज्यादा है। इस लडकी का लंबाई के कारण कई बार मजाक भी उड़ाया गया है लेकिन लंबी हाइट के कारण इस लड़की के नाम गिनीज बुक ऑफ वल्ड रिकॉर्ड में भी कई बार शामिल हुआ है। इसे एक जेनेटिक डिसऑर्डर है जिसके कारण उसकी लंबाई इतनी है।

दुनिया की इस सबसे लंबी लड़की का नाम रुमेसा गेलगी है जिनकी उम्र 25 साल है वह तुर्की की रहने वाली हैं और उनकी लंबाई 7 फीट 7 इंच है जब कि दलीप सिंह राणा उर्फ 'द ग्रेट खली' की लंबाई 7 फीट 1 इंच है। रुमेसा के नाम तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। जिसमें सबसे लंबी जीवित किशोरी 4.4 इंच की जीवित महिला की उंगली और जीवित महिला की सबसे लंबी पीठ 23.58 इंच के वर्ल्ड  रिकॉर्ड शामिल हैं। इसके साथ ही रुमेसा के पास सबसे लंबा हाथ पंजा होन का भी रिकॉर्ड है।उनका दाहिना हाथ 9.81 इंच और बायां हाथ 9.55 इंच का है। 

क्या है वीवर सिंड्रोम

इसे वीवर सिंड्रोम नामक एक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति माना गया है जिसमें हड्डियों की लंबाई सामान्य से काफी तेजी से बढ़ जाती है। वीवर सिंड्रोम वाले लोग आमतौर पर बहुत लंबे होते हैं और उनके चेहरे के मसल्स भी काफी अधिक बढ़ सकते हैं जैसे, चौडी आंखें, लंबी नाक, चौड, माथा आदि। कई मामलों में ऐसे लोगों में सोचने समझने की क्षमता भी कम हो सकती है। हालांकि इसका कोई इलाज नहीं है लेकिन इस स्थिति वाले लोग स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।