Indore: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के जू में एक नया मेहमान आया है। रविवार रात को अफ्रीकन जेब्रा का जन्म हुआ। चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक, बेबी जेब्रा और मां दोनों स्वस्थ हैं। इसके साथ ही जू में जेब्रा की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
इस साल जनवरी में, एक एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत, इंदौर के कमला नेहरू चिड़ियाघर ने एक सफेद बाघ के बदले में इस अफ्रीकी जेब्रा की मांग की थी। जेब्रा का जोड़ा गुजरात के जामनगर से लाया गया।
आपको बता दें, कि ये अफ्रीकी जेब्रा विशेष इंतजाम के साथ जामनगर से इंदौर चिड़ियाघर पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए चिड़ियाघर के कर्मचारियों समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंदौर जू ने सफेद बाघ के बदले अफ्रीकी जेब्रा की मांग की थी। इन अफ्रीकी जेब्रा को इंदौर के चिड़ियाघर में एक विशेष पिंजरे से छोड़ा गया था।