बाजार से लिया 4 हजार 300 करोड़ का नया कर्ज


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

सरकार ने कर्ज दो हिस्सों में लिया है। पहला 2 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज 17 साल बाद चुकाया जायेगा जबकि दूसरा कर्ज 2 हजार 300 करोड़ रुपयों का 23 साल बाद चुकाया जायेगा..!!

भोपाल: मप्र सरकार ने रिजर्व बैंक की मुम्बई शाखा के माध्यम से अपनी गवर्नमेंट सिक्योरिटीज का विक्रय कर 4 हजार 300 करोड़ रुपये का नया कर्ज बाजार से लिया है। यह कर्ज दो हिस्सों में लिया है। पहला 2 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज 17 साल बाद चुकाया जायेगा जबकि दूसरा कर्ज 2 हजार 300 करोड़ रुपयों का 23 साल बाद चुकाया जायेगा। 

दोनों कर्जों पर साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जायेगा। वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार बाजार से अब तक कुल 14 हजार 300 करोड़ रुपयों का कर्ज ले चुकी है तथा नया 4 हजार 300 करोड़ रुपयों का कर्ज मिलाकर यह राशि 18 हजार 600 करोड़ रुपयों की हो गई है। राज्य सरकार पर कर्ज का कुल भार सवा चार लाख करोड़ रुपयों से ज्यादा का है। ताजा कर्ज लेने के लिये राज्य सरकार ने अपनी वित्तीय स्थिति सुदृढ़ बताई है।