गीता कॉलोनी में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन को किया गिरफ्तार


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

गीता कॉलोनी में शुक्रवार रात यश नाम के युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, पुलिस ने इस मामले में अमन लकी और एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया..!!

पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में शुक्रवार रात एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान यश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने पूरे मामले पर कहा, "हमें लक्ष्मी नगर के आरएस ग्रोवर अस्पताल से फोन आया। हमें जानकारी मिली कि यश नाम के एक लड़के को मृत घोषित कर दिया गया है। जांच के दौरान हमें पता चला कि यश अपने चचेरे भाई के साथ गीता कॉलोनी पीएस इलाके में स्कूटर पर था। वहां पर हाथापाई हुई।

हाथापाई के दौरान अमन नाम के एक लड़के ने उसकी पीठ के निचले हिस्से में चाकू घोंप दिया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में 3 लोग शामिल हैं, जिनमें से 2 की पहचान अमन और लकी के रूप में हुई है और एक नाबालिग भी शामिल है। उन्हें पूर्वी दिल्ली क्षेत्राधिकार से गिरफ्तार किया गया है। अमन का आपराधिक इतिहास रहा है। लकी का ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। इससे पहले पुलिस ने गीता कॉलोनी थाने में घटना के बाद हत्या का मामला दर्ज किया था। 

आपको बता दें कि मृतक यश अपने परिवार के साथ रानी गार्डन में रहता था। परिवार में पिता, मां समेत कई सदस्य हैं। डीसीपी शाहदरा "हत्या के मामले में अमन, रेहान और लकी नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 19 वर्षीय यश। 27 जून को रात करीब 9:41 बजे लक्ष्मी नगर अस्पताल से सूचना मिली कि करीब 20 वर्षीय एक लड़के को पीठ के निचले हिस्से में चाकू घोंपकर मृत अवस्था में लाया गया है।

झगड़े के दौरान अमन नाम के एक लड़के ने उसकी पीठ के निचले हिस्से में चाकू घोंप दिया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में 3 लोग शामिल हैं, जिनमें से 2 की पहचान अमन और लकी के रूप में हुई है और एक नाबालिग भी शामिल है। उन्हें पूर्वी दिल्ली क्षेत्राधिकार से गिरफ्तार किया गया है। अमन का आपराधिक इतिहास रहा है। लकी का ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की। इससे पहले गीता कॉलोनी थाने में पुलिस ने घटना के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आपको बता दें कि मृतक यश अपने परिवार के साथ रानी गार्डन में रहता था। परिवार में पिता और मां समेत कई सदस्य हैं।

डीसीपी शाहदरा ने बताया कि, 27 वर्षीय यश की हत्या के मामले में अमन, रेहान और लकी नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 27 जून को रात करीब 9:41 बजे लक्ष्मी नगर अस्पताल से सूचना मिली कि एक 20 वर्षीय लड़के को मृत अवस्था में लाया गया है, जिसकी पीठ के निचले हिस्से में चाकू के घाव हैं।