AAP Candidate List: दिल्ली की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
AAP द्वारा जारी की कई पहली लिस्ट में 6 उम्मीदवार ऐसे हैं जो कांग्रेस या बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी में हो सकते हैं। विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2025 में समाप्त हो रहा है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा नहीं की है। महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा और अन्य उपचुनावों के नतीजे 23 नवंबर को घोषित होने वाले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव आयोग दिसंबर के मध्य तक दिल्ली के चुनावी कार्क्रम की घोषणा कर सकता है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट,
पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम- | |
---|---|
छतरपुर विधानसभा | से ब्रह्मा सिंह तंवर |
किराड़ी से | अनिल झा होंगे AAP उम्मीदवार |
विश्वास नगर से | दीपक सिंघला |
रोहतास नगर से | सरिता सिंह |
लक्ष्मी नगर विधानसभा से | BB त्यागी होंगे आप उम्मीदवार |
बदरपुर से | राम सिंह नेता |
सीलमपुर से | जुबैर चौधरी |
सीमापुरी से | वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे |
घोंडा से | गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे |
करावल नगर से | मनोज त्यागी होंगे AAP प्रत्याशी |
मटियाला से | सोमेश शौकीन होंगे AAP के उम्मीदवार |