नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से बदजुबानी करने वाला भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ की टीम ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ में उसके करीबी घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

श्रीकांत  तिवारी पर नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्का मुक्की करने के आरोप लगे थे आरोपी के साथ ही उसके साथ दो से तीन और साथियों के भी गिरफ्तार होने की बात सामने आ रही है।


    
बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी भंगेल से खुद गाड़ी चलाकर मेरठ गया था। और वहां पर वो अपने करीबी के घर में छिपा था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। गिरफ्तारी के बाद थोड़ी देर में पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी  के बाद  उसे मेरठ से नोएडा लाया जा रहा है।