एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

जानकारी के मुताबिक 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली..!!

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी IANS ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके घर पर एंबुलेंस पहुंची है। उनके घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है और बैरिकेडिंग की गई है। इधर विले पार्ले श्मशान घाट में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।