इंदौर के श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी के दिन बावड़ी हादसे में 36 लोगों की मौत के बाद प्रशासन में बड़ा एक्शन लिया हैं.

इंदौर नगर निगम और पुलिस की टीम ने आज सुबह मंदिर के अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चलाया हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर की मूर्तियों को किसी अन्य मंदिर में स्थापित किया जाएगा.

अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने रविवार रात में ही नोटिस चिपका दिया था. जेसीबी डंपर रात को ही आ गए थे और सुबह 6 बजे कार्रवाई शुरू हुई.

वहां सुबह से ही भारी पुलिस बल मौजूद हैं. पहले निर्माणाधीन मंदिर की दीवारें तोड़ी गई और फिर बावड़ी वाले मंदिर से मूर्तियों को हटाया गया. 

इंदौर बावड़ी हादसे के बाद से ही प्रशासन लगातार एक्शन में हैं. अब तक प्रशासन की तरफ से कई बड़े कदम उठाये गए हैं. नगर निगम ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए हादसे वाली जगह स्नेह नगर गार्डन, ढक्कन वाला कुआं, सुखलिया और गडरा खेड़ी में बुलडोज़र चलाया है.

बता दें कि हादसे वाली जगह पर तोड़े गए धार्मिक स्थल के मलबे को बावड़ी में डालकर उसे भर दिया जायेगा. साथ ही बावड़ियों व कुओं आदि के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश भी कलेक्टर ने जारी किया है.