भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग ने जबलपुर जिले की छीताखुदरी मध्यम सिंचाई परियोजना की पुनरीक्षित प्रयासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। इसमें 434 करोड़ 21 लाख रुपयों का प्रावधान किया गया है तथा इस परियोजना से 16 हजार 875 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

इसी प्रकार, राजगढ़ जिले की कुण्डलिया बहुउद्देश्यीय वृहद परियोजना की भी पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इसमें 4 हजार 614 करोड़ 73 लाख रुपयों का प्रावधान किया गया है तथा इस परियोजना से 1 लाख 39 हजार 600 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।