गिरगिट, भैंस के बाद अब गले में पत्ते डालकर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, वन अधिकार पट्टे ना देने को लेकर घेराव


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी विधायकों का आरोप है कि भाजपा सरकार वन अधिकार नहीं देना चाहती..!!

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन गिरगिट और दूसरे दिन भैंसों के पोस्टर के सामने बांसुरी बजाने के बाद, अब तीसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने गले में पत्तों की माला पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी विधायकों का आरोप है कि भाजपा सरकार वन अधिकार नहीं देना चाहती।

'मानसून सत्र के तीसरे दिन विधानसभा परिसर में विधानसभा दल के साथ पत्तों की माला पहनकर इस अन्याय का विरोध किया। राज्य भर में आदिवासियों पर अत्याचार, झूठे मुकदमे और उनकी ज़मीन छीनने की कोशिशें लगातार बढ़ रही हैं।' भाजपा सरकार कॉर्पोरेट हितों की पूर्ति के लिए आदिवासियों की ज़मीन हड़पने की साज़िश रच रही है। इससे सिर्फ़ विस्थापन और गरीबी बढ़ेगी।

उमंग सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, कि .. 

भाजपा सरकार आदिवासियों को वन पट्टों का अधिकार देना ही नहीं चाहती । प्रदेश में आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ विधानसभा में विधायकदल के साथ विरोध प्रदर्शन किया। 

वन अधिकार पट्टों के माध्यम से जो कानूनी हक आदिवासियों को मिलना चाहिए, उसे भाजपा सरकार जानबूझकर टाल रही है। यह केवल संवैधानिक अधिकारों का हनन नहीं, बल्कि उनकी आजीविका, पहचान और संस्कृति पर हमला है। विधानसभा परिसर में मानसून सत्र के तीसरे दिन विधायकदल के साथ पत्तों से बनी मालाएं पहनकर इस अन्याय के खिलाफ विरोध दर्ज किया। 

प्रदेश भर में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार, झूठे मुक़दमे, और उनकी ज़मीन छीनने के प्रयास लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा सरकार कॉर्पोरेट हितों को साधने के लिए आदिवासियों की ज़मीनें हथियाने की साज़िश रच रही है। इससे केवल विस्थापन और गरीबी बढ़ेगी। कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज के साथ है और उनके हक के लिए हर मंच पर लड़ती रहेगी।