भोपाल: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय एवं पंचायत आम चुनाव करा दिये और निर्वाचित प्रतिनिधियों की अधिसूचनायें भी जारी कर दी। परन्तु तब अफरा-तफरी के माहौल में काम करने में आयोग ने निर्वाचन परिणामों की अधिसूचना जारी करने में कई त्रुटियां भी कर दी, जिन्हें अब वह शुध्दि-पत्र जारी कर सुधार रहा है। अब तक वह छह शुध्दि-पत्र जारी कर चुका है।
आयोग ने पहला शुध्दि-पत्र 5 अगस्त को जारी किया जिसमें कहा कि नगर परिषद डिकेन जिला नीमच के वार्ड क्रमांक 9 से पार्षद पद के अभ्यर्थी का नाम लीलाबाई-घनश्याम के स्थान पर लालीबाई-घनश्याम पढ़ा जाये तथा नगर पालिका मैहर जिला सतना के वार्ड क्रमांक 7 में पार्षद पद के अभ्यर्थी का नाम गीता राजू बढौलिया के सम्मुख अंकित दल इण्डियन नेशनल कांग्रेस के स्थान पर भारतीय जनता पार्टी पढ़ा जाये।
इसके बाद आयोग ने दूसरा शुध्दि-पत्र 10 अगस्त को जारी किया कि नगर पालिका जावरा जिला रतलाम में वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद पद के अभ्यर्थी का नाम सुनील कोचट्टा के स्थान पर सुशील कोचट्टा पढ़ा जाये।
तत्पश्चात आयोग ने 12 अगस्त को तीसरा शुध्दि-पत्र जारी किया जिसमें कहा गया कि नगर परिषद त्यौंथर जिला रीवा में वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद पद के अभ्यर्थी ममता देवी के सम्मुख अंकित दल भारतीय जनता पार्टी के स्थान पर इण्डियन नेशनल कांग्रेस पढ़ा जाये एवं नगर परिषद हनुमना जिला रीवा के वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद पद के प्रत्याशी का नाम अखिलेख गुप्ता के स्थान पर अखिलेश गुप्ता पढ़ा जाये तथा नगर पालिका नागदा जिला उज्जैन के वार्ड क्रमांक 10 में पार्षद पद के अभ्यर्थी विशाल गुर्जर के नाम के आगे अंकित दल भारतीय जनता पार्टी के स्थान पर इण्डियन नेशनल कांग्रेस पढ़ा जाये।