लंदन में रविवार को खालिस्तान समर्थकों द्वारा भारतीय दूतावास पर लगे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के खिलाफ भोपाल में सिख समाज ने प्रदर्शन कर विरोध जताया.
सिख समाज ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि हम तिरंगे का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.
जानिए पूरा मामला-
बता दें कि लंदन में रविवार को भारतीय दूतावास पर खालिस्तानियों की हरकत के बाद आज वहां पर माहौल पूरी तरह से बदला हुआ दिखाई दिया.
मंगलवार को सैकड़ों भारतीय नागरिक (सिख भी शामिल) भारतीय दूतावास के बाहर जुटे और भारतीय एकजुटता का संदेश दिया.
वीडियो के ज़रिये देंख सकते हैं कि इस दौरान भारत माता की जय और जय हिंद के नारे भी गूंजते रहे. उत्साह के साथ लोग भारतीय फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘जय हो’ पर झूमते भी दिखाई दिए.