भोपाल: भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना के अंतर्गत छिन्दवाड़ा जिले में एयरपोर्ट प्रारंभ किये जाने हेतु ग्राम यूनाझिरखुर्द, टिकाड़ी एवं तिवड़ाकामथ में लगभग 250 हैक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। विस्तृत सर्वेक्षण नहीं होने के कारण खसरा एवं नक्शा तैयार नहीं है। केंद्र की योजना के अंतर्गत छिन्दवाड़ा में हवाई पट्टी के विकास/विस्तार हेतु केंद्र को सैध्दांन्तिक सहमति दी गई है तथा मप्र शासन एवं केंद्र के मध्य एग्रीमेंट निष्पादन शेष है।
छिन्दवाड़ा हवाई अड्डा के लिये एएआई से एग्रीमेंट होना शेष
Image Credit : X
डॉ. नवीन आनंद जोशी