समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए एक खुला ख़त लिखते हुए कहा है की  - माननीय शिवपाल सिंह यादव जी, अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं


इससे पहले शिवापल सिंह यादव की तरफ से आरोप लगाया कि अखिलेश ने उन्हें उन्हें इज्ज़त नही दे रहे हें  .उन्हें विधायक दल की बैठक में नहीं बुलाया. जबकि वे सपा से विधायक हैं. अब सपा ने शिवपाल यादव की  इस बात का जबाब खुला पत्र लिखकर दिया है .


राष्ट्रपति चुनाव  के चुनाव के दौरान भी चाचा -भतीजे में तल्खी देखने को मिली थी जहाँ सपा ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन दिया. वहीँ शिवपाल यादव ने सिन्हा का खुलकर  विरोध किया. 


 

सपा ने जहूराबाद विधायक को भी  लिखा खुला खत 


इसके साथ ही सपा ने जहूराबाद विधायक ओमप्रकाश राजभर को पत्र लिखकर कहा है की -समाजवादी पार्टी लगातार बीजेपी के खिलाफ लड़ रही है. आपका बीजेपी  के साथ गठजोड़ है और लगातार बीजेपी को मज़बूत करने का काम कर रहे है.अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं. इस पत्र के साथ ही सपा ने ओमप्रकाश राजभर को पार्टी छोड़ने का साफ संकेत दे दिया है..

 

सपा की शिवपाल और राजभर को खुली चिट्ठी लिखे जाने, बीजेपी ने सपा पर हमला बोला है


प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा का मूल चरित्र ऐसा ही रहा है. जिसका भी हाथ पकड़ा, उसका हाथ झटक भी दिया है. पहले कांग्रेस, बसपा और अब शिवपाल और राजभर. जिसने अपने पिता को गच्चा दिया हो, वह अपने सहयोगियों के साथ कैसे रह सकता है.