शिवाजी महाराज के अवतार में अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक  रिलीज


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

निर्देशक महेश मांजरेकर की मराठी पीरियड ड्रामा ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ सिर्फ एक कहानी या युद्ध का नारा नहीं है। यह हिंदी स्वराज्य की सफलता की कहानी है..!

फ़िल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक सामने आया है। फ़िल्म 2023 में दिवाली पर रिलीज होने की बात कही जा रही है। फिल्म को महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया है। वहीं इस फ़िल्म का निर्माण वसीम कुरैशी ने कुरैशी प्रोडक्शनस के बैनर तले किया है।

निर्देशक महेश मांजरेकर की मराठी पीरियड ड्रामा ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ सिर्फ एक कहानी या युद्ध का नारा नहीं है। यह हिंदी स्वराज्य की सफलता की कहानी है और एक गौरवशाली और निःस्वार्थ बलिदान की कहानी है जैसा कोई अन्य नहीं है।

फिल्म में जय दुधने, उत्कर्ष शिंदे, विशाल निकम, विराट मडके, हार्दिक जोशी, सत्या, अक्षय, नवाब खान और प्रवीण तारडे जैसे कलाकार भी हैं। फ़िल्म को एक साथ मराठी, हिन्दी, तमिल और तेलेगु में रिलीज़ किया जाएगा। 

इससे पहले अक्षय कुमार फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' मे पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में नज़र आए थे। एक कंपनी के तौर पर यशराज फिल्म्स ने पहली बार एक पीरियोडिक फ़िल्म बनाई थी। वहीं पहली बार अक्षय कुमार भी इस फिल्म में इतिहास का एक किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था। 

हालांकि फ़िल्म काफी विवादों से भरी रही थी। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी कोई खास कमाल नहीं कर सकी थी। मिशन मंगल, केसरी, सम्राट पृथ्वीराज, राम सेतु के बाद छत्रपति शिवाजी के किरदार में अक्षय दर्शकों के दिल में कितनी जगह बना पाते हैं, यो तो फ़िल्म के रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा। तब तक के लिए आप भी देखें अक्षय का ये फर्स्ट लुक।

अक्षय कुमार ने भी फ़िल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें अक्षय ने लिखा है, "आज मराठी फ़िल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ की शूटिंग शुरू कर रहा हूँ जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भूमिका कर पाना मेरे लिये सौभाग्य है।मैं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर और माँ जिजाऊ के आशीर्वाद से मेरा पूरा प्रयास करुंगा!
आशीर्वाद बनाए रखियेगा ।"