Amarwada By-Election Result2024: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट समेत देशभर की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। 7 राज्यों के 13 सीटों के उपचुनाव के रुझानों में इंडिया गठबंधन का दबदबा कायम है।
1. देहरा- कांग्रेस
2. नालागढ़-कांग्रेस
3. हमीरपुर-कांग्रेस
4. मंगलौर-कांग्रेस
5. बद्रीनाथ-कांग्रेस
6. जालंधर वेस्ट-आप
7. अमरवाड़ा- कॉंग्रेस
8. रुपौली- JDU
9. विक्रवांडी-DMK
10. बगदाह-TMC
11. रायगंज-TMC
12. राणाघाट दक्षिण-TMC
13. मानिकतला-TMC
मध्य प्रदेश में भी अमरवाड़ा सीट के लिए वोटों की गिनती जारी है। यहां 13वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह आगे चल रहे हैं। बीजेपी के कमलेश शाह दूसरे नंबर पर हैं।
MP के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती गिनती में बीजेपी के कमलेश शाह कांग्रेस के धीरेन शाह से आगे चल रहे थे। लेकिन 12वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस आगे निकलती दिख रही है। 12वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के धीरेन शाह 7500 वोटों से आगे चल रहे थे।
छठे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। छठे राउंड में कांग्रेस के धीरेन शाह बीजेपी के कमलेश शाह से 4400 वोटों से आगे रहे।
अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने कमलेश शाह, कांग्रेस ने धीरेन शाह इनावती और गोंडवाना रिपब्लिकन पार्टी (जीजीपी) ने देवरमन भलावी को मैदान में उतारा है।