आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई। बस में सवार 13 यात्री जिंदा जल गए। वहीं 20 घायल हैं। हादसा सुबह 6:00 बजे के करीब हुआ। आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया गया।
हादसा गुरुवार तड़के सुबह लगभग 3-6 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि हरीकृष्णा ट्रैवल्स की बस की डंपर से टक्कर हुई, जिससे तुरंत आग लग गई। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 13 लोग जिंदा जल गए और 18 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बचाव कार्य किया, लेकिन बस के पूरी तरह जलने के कारण हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया है और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
पुराण डेस्क