केरलम के अगले सीएम के नाम की घोषणा अगले 24 घंटों में हो सकती है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. मुरलीधरन ने राहुल गांधी से मिलने के बाद दावा किया था कि बुधवार सुबह तक मुख्यमंत्री का नाम सामने आ जाएगा।
कांग्रेस आलाकमान ने सोमवार को केरलम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की केरलम सीएम के लिए पहली पसंद केसी वेणुगोपाल हैं। राहुल ने दिल्ली में वेणुगोपाल से अकेले में मुलाकात भी की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 75-80% सदस्यों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया। वीडी सतीशन को 6 विधायकों का समर्थन मिला। बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन का समर्थन किया। यूडीएफ के सहयोगी दलों औरऔर केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने भी सतीशन को समर्थन दिया है।
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो में केरलम कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ, संदीप जी वेरियर, सजीव जोसेफ, टीओ मोहन और ऊषा विजयन के वेणुगोपाल को समर्थन देने का दावा किया गया है।
बता दें कि 4 मई को 5 राज्यों के चुनावों के रिजल्ट आने के बाद बंगाल, असम और तमिलनाडु में नए सीएम की शपथ हो चुकी है। पुडुचेरी में सीएम रंगासामी आज शपथ लेंगे। केरलम को अपने नए सीएम का इंतजार है।
पुराण डेस्क