MP में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS ऑफीसर्स के ट्रांसफर, देखें लिस्ट


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केसी गुप्ता को पांच माह में ही हटा दिया गया। विभाग में एक साल में अब तक तीन अधिकारियों का तबादला हो चुका है..!!

मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासन विभाग ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। रविवार देर रात अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केसी गुप्ता को पांच माह में ही हटा दिया गया। विभाग में एक साल में अब तक तीन अधिकारियों का तबादला हो चुका है। अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई नवीन पदस्थापना तक विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय में दो उप सचिव नियुक्त किये गये हैं। सूत्रों का कहना है कि राजभवन ने प्रधान सचिव से ऊपर एक अधिकारी की पोस्टिंग मांगी थी। दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग में सरकार की अपेक्षा के अनुरूप गति से काम नहीं हो रहा है। यही वजह है कि पहले मुख्य सचिव सुखवीर सिंह और फिर डीपी आहूजा का तबादला कर दिया गया।

आईएएस अधिकारी केसी गुप्ता को राज्यपाल का अतिरिक्त प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह नये प्रभार के तौर पर मुकेश चंद्र गुप्ता को मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है।

किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

Image
Image
Image
Image

मुकेश चंद्र गुप्ता- राज्यपाल के सचिव- मानवाधिकार आयोग के सचिव

छोटे सिंह- अपर आयुक्त ग्वालियर-संचालक पंचायत राज

दिनेश कुमार मौर्य- उप सचिव राजस्व- नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन

अरुण कुमार परमार- अपर आयुक्त रीवा- मुख्यमंत्री के उप सचिव

रजनी सिंह - अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर - श्रम आयुक्त इंदौर

मयंक अग्रवाल- नियंत्रण खाद्य एवं औषधि प्रशासन- प्रबंध निदेशक लोक स्वास्थ्य सेवा निगम लिमिटेड

तन्वी हुडा - प्रतीक्षारत - अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर

नीतू माथुर - मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी 

ग्वालियर - अपर आयुक्त रीवा

जमुना भिड़े - उप सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण - सचिव जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन

आशीष तिवारी - उप सचिव जल संसाधन - उप सचिव मुख्यमंत्री

सुनील दुबे - उप सचिव संस्कृति एवं पर्यटन- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड

जगदीश कुमार गोमे - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड - अतिरिक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ

मनोज कुमार सरियाम-अपर आयुक्त सहकारी संस्थाएँ - अतिरिक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ

जबकि अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन के पास संसदीय कार्य का अतिरिक्त प्रभार और राहुल नामदेव धोटे के पास उप सचिव जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।