भोपाल: राज्य सरकार ने वल्लभ भवन स्थित मंत्रालय में कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीडऩ निवारण हेतु गठित समिति में नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल की डायरेक्टर प्रो. राका आर्या को सदस्य नियुक्त किया है।
दरअसल इस समिति में पहले एक्शन एड एसोसियेशन भोपाल की डायरेक्टर सुश्री सारिका सिन्हा 16 अक्टूबर 2020 को सदस्य नियुक्त की गईं थीं परन्तु अब उनका स्थानांतरण अन्य राज्य में हो गया है, इसीलिये उनके स्थान पर यह नियुक्ति की गई है।
उक्त समिति की अध्यक्ष उद्यानिकी विभाग की प्रमुख सचिव कल्पना श्रीवास्तव एवं सदस्य उप सचिव जीएडी मनीषा सेंतिया तथा अनुभाग अधिकारी जीएडी हुसैन अली पूर्ववत पदस्थ हैं।