मध्य प्रदेश के वन क्षेत्रों में स्थित पुरातत्व स्थलों का जीर्णोध्दार होगा


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

वन विभाग वन क्षेत्र एवं संरक्षित क्षेत्र में स्थित इन पुरातत्वीय अधोसंरचनाओं की जानकारी एकत्रित करवा रहा है..!

भोपाल। मध्य प्रदेश के वन क्षेत्रों के अंदर स्थित प्राचीन एवं पुरातत्वीय महत्व के स्थलों की जानकारी संकलित की जायेगी तथा उनके संरक्षण के लिये उनका जीर्णोध्दार किया जायेगा। 

यह निर्णय सीएम मोहन यादव ने लिया है तथा इस कार्य को करने के निर्देश वन विभाग को जारी कर दिये हैं। अब वन विभाग वन क्षेत्र एवं संरक्षित क्षेत्र में स्थित इन पुरातत्वीय अधोसंरचनाओं की जानकारी एकत्रित करवा रहा है। यह कार्य वन्यप्राणी शाखा को सौंपा गया है। 

उल्लेखनीय है कि पद्मश्री श्रीधर वाकणकर (रातापानी) टाइगर रिजर्व में भीमबैठका, गिन्नौरगढ़ और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा खेजी गई 26 गुफायें, 26 मंदिर, 2 मठ, 2 स्तूप, 24 ब्राह्मी शिलालेख, 46 मूर्तियां और 19 जल संरचनायें हैं जबकि इसी प्रकार, अन्य वन क्षेत्रों में भी काफी संख्या में पुरातत्वीय स्थल हैं।