भोपाल. प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल 8 महीने में ही हटा दी गई. उन पर आरोप है कि प्रदेश कार्यकारिणी की गठन करते समय कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की सहमति नहीं ली. कहा यह भी जा रहा है कि कमलनाथ के किचन केबिनेट पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के दबाव में अर्चना जायसवाल काम नहीं कर रही थी. इसी कारण उन्हें हटा दिया गया.
मिशन-2023 के पहले ही कांग्रेस में लगातार गुटबाजी बढ़ती नजर आ रही है. पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने युवाओं को संगठन की बागडोर सौंपने के बयान के बाद कांग्रेस की गुटबाजी सड़कों पर नजर आने लगी है. गुटबाजी के चलते ही प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को हटा दिया गया. जायसवाल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ढूंढ रही है. एआईसीसी में गुटबाजी के चलते चार उपाध्यक्ष को छोड़कर पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी गई है. यहां यह भी उल्लेखनीय है कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल संगठन के बड़े नेताओं के दबाव में 6 महीने तक कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाई थी. जब कार्यकारिणी बनाई तो असंतोष के स्वर फूटे और इंदौर से लेकर ग्वालियर तक स्टीफों का सिलसिला शुरू हो गया. यही नहीं, नूरी खान ने एआईसीसी तक शिकवे-शिकायतें की. बुधवार को हाईकमान के फरमान से उन्हें हटा दिया गया.
नूरी खान बनना चाहती है अध्यक्ष
मांडवी चौहान के निधन के बाद से ही नूरी खान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनना चाह रही थी. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के खिलाफ बयान बाजी कर अखबारों की सुर्खियों में भी रहीं. यही बयानबाजी के चलते हुए महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नहीं बन पाई. जब महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया तो इस्तीफा दे दिया. प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और उनके किचन केबिनेट पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा राजनीतिक चर्चा कर फिर से कांग्रेस से जुड़ गई. अब जायसवाल के हटने के बाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए अपनी बिल्डिंग तेज कर दी है. हालांकि उनके अध्यक्ष बनने के साथ गुटबाजी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. पद के सबसे प्रबल दावेदारों में कविता पांडे, संतोष कंसाना और विवा पटेल हैं. यह तीनों महिला नेत्रियां भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष करती भी नजर आती हैं.
🏏 खेल
नेताओं के इशारे पर कार्यकारिणी नहीं बनाने पर मिली अर्चना को सजा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाई गई
मांडवी चौहान के निधन के बाद से ही नूरी खान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनना चाह रही थी.