उत्तराखंड में बीजेपी की जीत हुई, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हार गए
'लोगों के फैसला स्वीकार: राहुल गांधी
लोगों के निर्णय को विनम्रता से स्वीकार कर लिया गया है। जनादेश के विजेता को बधाई। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के लाभ के लिए काम करना जारी रखेंगे: कांग्रेस नेता राहुल गांधी
पंजाब चुनाव में अमरिंदर सिंह ने मानी हार, जीत पर आप को दी बधाई
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को हार मान ली और राज्य विधानसभा चुनाव जीतने के लिए आम आदमी पार्टी को बधाई दी।
गुरुवार को जारी चुनाव परिणामों के अनुसार, 79 वर्षीय अमरिंदर सिंह को पटियाला (शहरी) से आम आदमी पार्टी (आप) के अजीतपाल सिंह कोहली ने 19,873 मतों के अंतर से हराया था।
गोवा चुनाव परिणाम 2022: गोवा के सीएम सावंत सांखली से जीते, उत्पल पर्रिकर पणजी से हारे
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को अपनी पारंपरिक सांखली विधानसभा सीट से चुनाव जीत लिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी तटीय राज्य में सरकार बनाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत तक पहुंचने के लिए भाजपा का समर्थन करने के लिए उनके संपर्क में है।
यूपी चुनाव: सपा के अतुल प्रधान सरथाना ने विधानसभा सीट जीती है. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार संगीत सोम को हराया है. इस बैठक में सुबह से ही बीजेपी और सपा के बीच घमासान छिड़ गया था. इस सीट से कांग्रेस ने सैयद रायनुद्दीन और बसपा ने संजीव धामा को मैदान में उतारा है।
उत्तराखंड चुनाव परिणाम 2022: कांग्रेस उम्मीदवार फुरकान अहमद ने हरिद्वार, उत्तराखंड में कलियर विधानसभा सीट जीती है। चुनाव में उन्होंने मुनीश कुमार सैनी को हराया था।
चुनाव परिणाम 2022: पांच राज्यों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर विजेताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा, 'हम लोगों के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हित के लिए काम करना जारी रखेंगे।
यूपी चुनाव परिणाम: समाजवादी पार्टी के आशु मलिक ने सहारनपुर देहात विधानसभा सीट जीती। जीत के बाद लोगों को बधाई। उन्होंने कहा है कि वह लोगों की सेवा करेंगे।
फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद पंजाब की मोगा सीट से हार गई हैं। मालविका कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं।
पंजाब में आप की बड़ी जीत पर अरविंद केजरीवाल का बयान
इस प्रकार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पंजाब में एक बड़ी क्रांति है। पंजाब में बड़ी-बड़ी कुर्सियाँ चली गईं। सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, बिक्रम सिंह मजीठिया हार गए। यह एक बहुत बड़ी क्रांति है।
इस तरह आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के चेहरे और धुरी की जीत हुई है। भगवंत मान 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीते। भगवंत मान को 78,000 से ज्यादा वोट मिले जबकि कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी दूसरे नंबर पर रहे। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बादल, अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई बड़े नेता चुनाव हार गए.
रुझानों के मुताबिक यूपी में बीजेपी को भारी जीत हासिल होने वाली है. बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा, 'हमें पहले से ही पता था कि हमारी सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा, "हमने विकास के हर पहलू पर काम किया है।" इसलिए लोगों ने हम पर भरोसा किया। हेमा मालिनी ने आगे कहा कि बुलडोजर के खिलाफ कुछ भी नहीं आ सकता क्योंकि यह मिनटों में कुछ भी खत्म कर सकता है, चाहे वह साइकिल हो या कोई भी।
यूपी में बीजेपी + 273 सीटों पर आगे चल रही है, सपा + 121 सीटों पर आगे है, बीएसपी को 5 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस 3 सीटों पर आगे है.
गोवा में बीजेपी 19 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है, TMC + को 4 सीटों पर बढ़त है.
पंजाब में AAP 90 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 18 सीटों पर आगे है, अकाली दल को 6 सीटों पर बढ़त , BJP 3 सीटों पर आगे.
उत्तराखंड में बीजेपी 44 सीटों पर आगे बनी हुई है, कांग्रेस 23 सीटों पर आगे, बीएसपी को 3 सीटों पर बढ़त मिली.
उत्तर प्रदेश के रुझानों में बीजेपी की सरकार बनती हुए दिख रही है. इसके साथ ही, भगवा खेमे में जश्न शुरू हो चुका है. लखनऊ के बीजेपी दफ्तर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यूपी में का बा के नारे लगाए. इधर, रूझानों के मुताबिक, सीएम योगी गोरखपुर सदर सीट पर 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं.
पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है. इधर, कई दिग्गज या तो पीछे चल रहे हैं. इस बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से चुनाव हार गए हैं.
पंजाब में आए रुझानों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है. इधर, आप के शानदार प्रदर्शन को लेकर ट्वीट करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने धन्यवाद किया है. केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा- इन इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई.
UP के रुझानों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इन चुनावों में बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया और जीत लोकतंत्र की हुई है. सिंह ने सपा और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया.. लोकतंत्र की जीत हुई.. विकास की जीत हुई.. मोदी जी की जीत हुई. मोदी के विकास की जीत हुई, लोगों ने जात-पात और अफवाहों के बाजार को राजनीति से बाहर किया.
Goa: गोवा में पणजी सीट से मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर हारे
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत कद्दावर नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर पणजी सीट से हार गए. इस सीट पर बीजेपी ने बाजी मार ली है. उत्पल ने बीजेपी से टिकट मांगा था, लेकिन बीजेपी ने उन्हें यहां से टिकट नहीं दिया.
UP Election Result 2022: यूपी में बीजेपी के आसपास कोई नहीं, BSP-कांग्रेस का आंकड़ा दो डिजिट से भी कम
Akhilesh Yadav बोले- 'लोकतंत्र के सिपाही' जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें!
इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 10, 2022
वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का
मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद!
‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें!
UP Election 2022: चुनावी नतीजों के बीच राकेश टिकैत ने बीजेपी पर साधा निशाना
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा है. राकेश टिकैत ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए चुनावी नतीजों कहा कि ''लड़ाई तब होती है जब चोर बेईमान हो जाते हैं. ये चोरी करते हैं, बेईमान भी है और गुंडे भी हैं.'' उन्होंने आगे कहा कि इनसे जनता नाराज हैं और कह रही है कि इनकी पार्टी इस बार नहीं जीतेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव के रिजल्ट में जनता की नाराजगी का पता चलेगा.
Punjab में आम आदमी पार्टी की नहीं आम आदमी की जीत- मनीष सिसोदिया
पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) शानदार पहली जीत की ओर बढ़ रही है. इस पर आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 'पंजाब के लोगों ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को एक मौका दिया है. आज पूरे देश में ये स्पष्ट हो गया है कि लोग सोचते हैं कि अगर केजरीवाल होंगे तो ईमानदारी से व्यापार, रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा मिल सकती है. बाबा साहब, भगत सिंह का सपना आज पूरा हुआ है. ये रास्ता अब धीरे-धीरे अब पूरे देश में जाएगा. पंजाब में आम आदमी पार्टी की नहीं आम आदमी की जीत हुई है.'
गोवा चुनाव : कांग्रेस 15 तो भाजपा 13 सीटों पर आगे
गोवा विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 15, जबकि बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है. राज्य की 40 विधानसभा सीटों में से 30 सीटों के उपलब्ध रुझानों में महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के छह उम्मीदवार आगे हैं और दो सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं.
उत्तराखंड की लाल कुआं सीट से हरीश रावत 7,000 वोटों से पीछे
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब लाल कुआं निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से करीब 7,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं. उत्तराखंड में अगर कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो रावत मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं.
Punjab Results: चमकौर साहिब से चन्नी आगे, भदौर सीट पर रुझानों में पीछे
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मतगणना के शुरुआती रुझानों में चमकौर साहिब सीट से आगे चल रहे हैं. हालांकि, वह एक अन्य सीट भदौर से पीछे चल रहे हैं. आप ने शुरुआती रुझानों में चुनावी दौड़ में कांग्रेस को दूसरे स्थान पर छोड़ते हुए स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है.
Punjab में AAP आगे, पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल
पांच राज्यों में विधानसभा के नतीजे धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं. नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है. पार्टी को पंजाब के सरकार बनाने की उम्मीद है. ऐसे में पार्टी मुख्यालय में कार्यकतार्ओं का जमावड़ा और नेताओं का आना शुरू हो गया है.
UP Results: करहल में अखिलेश यादव को मिले 12011 वोट
मैनपुरी 2 राउंड में करहल विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 12011 वोट मिले. तो वहीं एसपी सिंह बघेल को 2638 मिले. बसपा को 281 वोट मिले. साथ ही नोटा में गए 66 वोट.
यूपी में बीजेपी + 274 सीटों पर आगे चल रही है, सपा + 118 सीटों पर आगे है, बीएसपी को 4 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे
पंजाब में AAP 89 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 13 सीटों पर आगे है, अकाली दल को 10 सीटों पर बढ़त , BJP 4 सीटों पर आगे
गोवा के पणजी में मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर की विधानसभा चुनाव में हार हुई
करहल सीट से समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं
गोरखपुर शहर सीट से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं
यूपी के फाजिलनगर सीट से सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य 15,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं
पश्चिमी यूपी रीजन के आगरा जिले की 9 में से 9 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है
उत्तराखंड में बीजेपी 44 सीटों पर आगे बनी हुई है, कांग्रेस 23 सीटों पर आगे, अन्य को 4 सीटों पर बढ़त मिली
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड रीजन में बांदा जिले में 4 सीटों पर हुए चुनाव में से 3 पर बीजेपी आगे चल रही है.
उत्तर प्रदेश के अवध रीजन में कानपुर जिले में 10 सीटों में से बीजेपी 7 सीटों पर आगे है, एसपी 3 सीटों पर आगे है.
उत्तर प्रदेश के अवध रीजन में लखनऊ जिले में 9 सीटों में से बीजेपी 6 सीटों पर आगे है.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट सीट पर 10,000 वोटों से आगे चल रहे हैं.
उत्तराखंड में बीजेपी 44 सीटों पर आगे बनी हुई है, कांग्रेस 22 सीटों पर आगे, अन्य को 4 सीटों पर बढ़त मिली.
मणिपुर में बीजेपी 25 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है. NPP 11 सीटों पर बढ़त के साथ दिख रही है.
पश्चिमी यूपी में बरेली जिले में 9 सीटों में से 5 पर बीजेपी आगे है और 3 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे.
पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की 6 सीटों में से 3 पर बीजेपी और 3 पर सपा आगे है.
पंजाब में AAP 89 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है, अकाली दल को 10 सीटों पर बढ़त , BJP 5 सीटों पर आगे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से आगे हो गए हैं.
पश्चिमी यूपी में बीजेपी को 84 सीटों पर बढ़त मिल रही है और एसपी को 43 सीटों पर बढ़त है.
गोवा में बीजेपी 18 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे है, TMC + को 5 सीटों पर बढ़त है.
पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की 6 सीटों में से 3 पर बीजेपी और 3 पर सपा आगे है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा से बीजेपी के पंकज सिंह 8399 वोटों से आगे चल रहे हैं.
यूपी में फाजिलनगर सीट से सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य 7000 वोटों से ज्यादा पीछे चल रहे हैं.
पंजाब में AAP 88 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 15 सीटों पर आगे है, अकाली दल को 9 सीटों पर बढ़त , BJP 4 सीटों पर आगे.
मणिपुर में बीजेपी 25 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 14 सीटों पर आगे है. NPP 10 सीटों पर बढ़त के साथ दिख रही है.
उत्तराखंड में बीजेपी 42 सीटों पर आगे बनी हुई है, कांग्रेस 22 सीटों पर आगे, अन्य को 4 सीटों पर बढ़त मिली.
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट पर 870 वोटों से आगे चल रहे हैं.
लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से सपा के अभिषेक मिश्रा 175 वोटों से आगे चल रहे हैं.
उत्तर प्रदेश की कुंडा सीट से राजा भैया आगे चल रहे हैं.
मणिपुर में बीजेपी 23 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 14 सीटों पर आगे है. NPP 10 सीटों पर बढ़त के साथ दिख रही है.
उत्तराखंड में बीजेपी 41 सीटों पर आगे रहकर बहुमत के करीब, कांग्रेस भी 24 सीटों पर आगे, अन्य को 5 सीटों पर बढ़त मिली.
पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के सीएम अपनी -अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं और इस तरह तीन राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं.
यूपी में बीजेपी + 203 सीटों पर आगे चल रही है, सपा + 100 सीटों पर आगे है, बीएसपी को 5 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी अपनी सीट संक्वेलिम से पीछे चल रहे हैं
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकोर साहिब और भदौर सीटों से चल रहे हैं पीछे
उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं और कांग्रेस के हरीश रावत भी पीछे चल रहे हैं
यूपी के गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ 4464 वोटों से आगे चल रहे हैं
पंजाब में AAP 48 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है, अकाली दल को 19 सीटों पर बढ़त , BJP 5 सीटों पर आगे
उत्तराखंड में कांटे की टक्कर- बीजेपी 34 सीटों पर आगे, कांग्रेस भी 34 सीटों पर आगे, AAP को 1 सीट पर बढ़त
यूपी में बीजेपी + 150 सीटों पर आगे चल रही है, सपा + 82 सीटों पर आगे है, बीएसपी को 5 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस 3 सीटों पर आगे
अब तक के रुझानों में यूपी में बीजेपी सबसे आगे चल रही है, पंजाब में AAP आगे है
शेयर बाजार पर चुनावी रुझानों का असर, शेयर बाजार की शानदार शरुआत में सेंसेक्स 1200 अंक ऊपर खुला है.
कानपुर जिले की 10 सीटों में से 5 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, 2 सीटों पर सपा आगे है
शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश के वोट प्रतिशत में बसपा का वोट शेयर सपा के वोट शेयर से ज्यादा दिखाई दे रहा है. सपा का वोट शेयर जहां 16.3 फीसदी दिखाई दे रहा है वहीं बीएसपी का 22.1 फीसदी दिख रहा है.
यूपी में बीजेपी + 115 सीटों पर आगे चल रही है, सपा + 85 सीटों पर आगे है, बीएसपी को 5 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे.
उत्तराखंड में बीजेपी 36 सीटों पर आगे, कांग्रेस 26 सीटों पर आगे है, AAP को 1 सीट पर बढ़त.
पंजाब में आप 41 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 30 सीटों पर आगे है, अकाली दल को 12 सीटों पर बढ़त , BJP 5 सीटों पर आगे.
गोवा में बीजेपी 14 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 17 सीटों पर आगे है, TMC + को 4 सीटों पर बढ़त है.
उत्तर प्रदेश में जहूराबाद सीट से ओमप्रकाश राजभर पीछे चल रहे हैं.
बीजेपी पूर्वांचल और अवध में काफी आगे, पश्चिम में बराबरी की टक्कर देखी जा रही है.
यूपी में मेरठ की सरधना सीट से संगीत सोम आगे हैं और बढ़त बनाए हुए हैं.
मणिपुर में कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है और NPP 2 सीटों पर आगे चल रही है.
उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से आगे चल रहे हैं.
कानपुर जिले की 10 सीटों में से 5 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, 2 सीटों पर सपा आगे है.
यूपी के गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ 4464 वोटों से आगे चल रहे हैं
पंजाब में AAP 48 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है, अकाली दल को 19 सीटों पर बढ़त , BJP 5 सीटों पर आगे
उत्तराखंड में कांटे की टक्कर- बीजेपी 34 सीटों पर आगे, कांग्रेस भी 34 सीटों पर आगे, AAP को 1 सीट पर बढ़त
यूपी में बीजेपी + 150 सीटों पर आगे चल रही है, सपा + 82 सीटों पर आगे है, बीएसपी को 5 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस 3 सीटों पर आगे
अब तक के रुझानों में यूपी में बीजेपी सबसे आगे चल रही है, पंजाब में AAP आगे है
शेयर बाजार पर चुनावी रुझानों का असर, शेयर बाजार की शानदार शरुआत में सेंसेक्स 1200 अंक ऊपर खुला है.
कानपुर जिले की 10 सीटों में से 5 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, 2 सीटों पर सपा आगे है
शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश के वोट प्रतिशत में बसपा का वोट शेयर सपा के वोट शेयर से ज्यादा दिखाई दे रहा है. सपा का वोट शेयर जहां 16.3 फीसदी दिखाई दे रहा है वहीं बीएसपी का 22.1 फीसदी दिख रहा है.
यूपी में बीजेपी + 115 सीटों पर आगे चल रही है, सपा + 85 सीटों पर आगे है, बीएसपी को 5 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे.
उत्तराखंड में बीजेपी 36 सीटों पर आगे, कांग्रेस 26 सीटों पर आगे है, AAP को 1 सीट पर बढ़त.
पंजाब में आप 41 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 30 सीटों पर आगे है, अकाली दल को 12 सीटों पर बढ़त , BJP 5 सीटों पर आगे.
गोवा में बीजेपी 14 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 17 सीटों पर आगे है, TMC + को 4 सीटों पर बढ़त है.
उत्तर प्रदेश में जहूराबाद सीट से ओमप्रकाश राजभर पीछे चल रहे हैं.
बीजेपी पूर्वांचल और अवध में काफी आगे, पश्चिम में बराबरी की टक्कर देखी जा रही है.
यूपी में मेरठ की सरधना सीट से संगीत सोम आगे हैं और बढ़त बनाए हुए हैं.
मणिपुर में कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है और NPP 2 सीटों पर आगे चल रही है.
उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से आगे चल रहे हैं.
कानपुर जिले की 10 सीटों में से 5 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, 2 सीटों पर सपा आगे है.
यूपी के गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं..
करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं.
सौरभ श्रीवास्तव वाराणसी कैंट से आगे चल रहे हैं.
उत्तर प्रदेश की फाजिलनगर सीट से सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं.
यूपी में अदिति सिंह रायबरेली से आगे चल रही हैं, नोएडा से पंकज सिंह आगे चल रहे हैं.
वाराणसी कैंट से बीजेपी आगे चल रही है.
अमृतसर ईस्ट सीट से नवजोत सिंह सिद्धू आगे चल रहे हैं, बिक्रम मजीठिया पीछे चल रहे हैं.
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब के लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था. 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग के साथ चुनाव की शुरुआत हुई थी और 7 मार्च को सातवें दौर के मतदान के साथ उसपर विराम लगा था. उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, गोवा की 40, उत्तराखंड की 70 और मणिपुर की 60 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.
उत्तर प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 202, गोवा में 21, उत्तराखंड में 36, मणिपुर में 31 और पंजाब में 59 है. यानी इन राज्यों में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को इतनी सीटों पर जीत हासिल करनी होगी. जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए हैं उनमें से 4 में बीजेपी की सरकार है. गोवा, यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में 'कमल' खिला हुआ है, जबकि पंजाब में कांग्रेस सत्ता में है.
क्या योगी कर पाएंगे कमाल?
यूपी की गद्दी किसके हाथ लगेगी ये आज तय हो जाएगा. योगी आदित्यनाथ पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अगर बीजेपी की सत्ता में वापसी कराते हैं तो ऐसा करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री होंगे. वह बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. योगी मुख्यमंत्री बने तो 2007 के बाद पहले ऐसे नेता होंगे, जिन्होंने बतौर सीएम उम्मीदवार विधानसभा का चुनाव लड़ा.
2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने 325 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया था. इसके बाद पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को सत्ता की चाबी सौंपी. योगी आदित्यनाथ ने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया. अब देखना यह है कि योगी दोबारा मुख्यमंत्री की शपथ लेकर इतिहास रच पाते हैं या नहीं.
पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी की होगी वापसी या आप को मिलेगा मौका?
पंजाब की जनता चरणजीत सिंह चन्नी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाती है या आम आदमी पार्टी को मौका देती है ये देखने वाली बात होगी. 2017 के चुनाव में पंजाब में कांग्रेस को बंपर जीत मिली थी. उसने 117 में से 77 सीटों पर कब्जा किया था. जीत के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को सत्ता सौंपी गई. हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और अपनी अलग पार्टी बना ली. पिछले साल सितंबर में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया. अब देखना होगा कि वह वापसी करते हैं या जनता किसी और को मौका देती है.
उत्तराखंड में बीजेपी रचेगी इतिहास!
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बीजेपी के पास इतिहास रचने का मौका है. बीजेपी अगर इस चुनाव में जीत हासिल कर लेती है तो लगातार दो चुनावों में जीत हासिल करनी वाली वह राज्य की पहली पार्टी बन जाएगी. उत्तराखंड में 2002 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी. इसके बाद 2007 में बीजेपी, 2012 में कांग्रेस और 2017 में बीजेपी ने जीत हासिल की.
गोवा और मणिपुर में किसकी बनेगी सरकार?
गोवा में विधानसभा की 40 और मणिपुर में 60 सीटें हैं. इन दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत हैं तो मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह हैं. इन दोनों नेताओं की सत्ता में वापसी होती है या नया मुख्यमंत्री चुना जाता है, ये देखने वाली बात होगी.
Election 2022 Election Result 2022 Punjab Assembly election result goa assembly election result manipur assembly election result UP Assembly Election Result Uttarakhand Assembly Election Result Election 2022 Election Result 2022 Election Result 2022 Live Election Vote Counting Live UP Election Result Live UP Election Result 2022 Punjab Election Result 2022 Uttarakhand Election Result 2022 Manipur Election Result 2022 Goa Polls Result 2022 UP Polls Result Live Punjab Polls Result Live Manipur Polls Result Live Goa Election Result Live Uttarakhand Polls Result Live
यूपी और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में मतगणना शुरू हो गई है
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. पोस्ट बैलेट ट्रेंड में उत्तराखंड में बीजेपी आगे है, वहीं यूपी में बीजेपी भी आगे है.