भोपाल: भारत चुनाव आयोग के नवीन निर्देश के अनुसार, राज्य सरकार नक्सल प्रभावित तीन जिलों डिण्डौरी, मंडला एवं बालाघाट में विधानसभा आम चुनाव के दौरान एम्बूलेंस हेलीकाप्टर तैनात रखेगी।
राज्य का विमानन विभाग निजी क्षेत्र से किराये पर लेकर इन एम्बूलेंस हेलीकाप्टर को तीनों जिलों में तैनात करेगी। इनके किराये की प्रतिपूर्ति चुनाव आयोग करेगा।
हालांकि, इन एम्बूलेंस हेलीकाप्टरों की तैनाती विधानसभा चुनावों की पूरी अवधि के दौरान नहीं रहेगी क्योंकि इससे अनावश्यक किराये का भार पड़ेगा। इसलिये जिस दिन मतगणना होगी, उसी दिन के लिये ये एम्बूलेंस हेलीकाप्टर तैनात किये जायेंगे।
जिससे किसी मतदानकर्मी या अन्य सरकारी सेवक आदि के हताहत होने पर उसे तुरन्त वायुमार्ग से महानगरों के बड़े अस्पतालों में ले जाकर इलाज उपलब्ध कराया जा सके।