सीबीआई केस में सजा मिलने पर जल संसाधन विभाग के सहायक यंत्री को सेवा से बर्खास्त किया


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

केस में न्यायालय से तीन साल की सजा मिलने पर राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग के सहायक यंत्री बृज मोहन गुप्ता को सेवा से बर्खास्त कर दिया है..!!

भोपाल: भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई में दर्ज हुये केस में न्यायालय से तीन साल की सजा मिलने पर राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग के सहायक यंत्री बृज मोहन गुप्ता को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। 

यह सहायक यंत्री प्रति नियुक्ति पर जब केंद्र सरकार के एनएचआई टेक्निकल विंग शिवपुरी में मैनेजर के पद पर पदस्थ थे तब सीबीआई भोपाल ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत प्रकरण दर्ज कर 7 नवम्बर 2014 को सीबीआई के विशेष न्यायालय भोपाल में चालान प्रस्तुत किया था।