जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह हाईवे पर शुक्रवार दोपहर 4 बजे एवलांच आया। जोजिला पास के जीरो प्वाइंट के पास इस हादसे में 12 से ज्यादा वाहन 6 फीट से ज्यादा बर्फ में दब गए। हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हुई है।
पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया। 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सड़क से मलबा और बर्फ हटाने का काम जारी है। घटना के बाद हाईवे को तुरंत बंद कर दिया गया।
राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम कर रही है। यह सड़क श्रीनगर को लेह से जोड़ती है और काफी अहम मानी जाती है। ऊंचाई और खूबसूरत नजारों के लिए यह रास्ता काफी मशहूर है।
पुराण डेस्क