बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बद्रीनाथ के पास लाम बगड़ में नाला उफान पर आने के कारण सड़क का आधा हिस्सा टूटकर नदी में समा गया है। इस कारण भगवान बद्री विशाल की यात्रा पर ब्रेक लग गया है। उत्तराखंड में मौसम को लेकर प्रशासन लोगों से लगातार सावधान रहने की भी अपील कर रहा है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।