सोशल मीडिया पर सीहोर बजरंग दल जिला संयोजक विवेक राठौर का वीडियो वायरल है। वीडियो में विवेक राठौर को ये कहते सुना जा सकता है, कि “सीहोर जिले में जितनी भी मस्जिदें हैं, उन मस्जिदों में बहुत जल्द बजरंग दल के कार्यालय बनाएंगे.!”
बजरंग दल संयोजक विवेक राठौर का बयान वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग बीती रात कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि बजरंग दल के जिला संयोजक ने जिले की मस्जिदों में बजरंग दल का कार्यालय खोलने को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।