भोपाल: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री डॉ मोहन यादव ने वन्य प्राणी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 35 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कृत होने वालों में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक प्रकाश वर्मा और भोपाल वन मंडल के एसडीओ धीरज सिंह चौहान शामिल हैं। हालांकि दोनों अधिकारियों को यह पुरस्कार पूर्व पदस्थापना के कार्यकाल में किए गए कार्यों को लेकर दिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस परमिंटो हॉल में आयोजित समझ में यह पुरस्कार दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने साउथ अफ्रीका से ले गए चीतों के कुशल प्रबंधन, संवर्धन और संरक्षण के क्षेत्र में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का उप संचालक प्रकाश वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वर्मा ने देश में भारत में चीतों को पुनर्स्थापित करने की चुनौती का अपने सूझबूझ और शांतचित से न केवल सामना किया बल्कि उनके संवर्धन और संरक्षण की दिशा में सफलता भी हासिल की। इसी प्रकार भोपाल वन मंडल में पदस्थ एसडीओ धीरज सिंह चौहान पूर्व में एसआईटी (अपराध अन्वेषण दल) के हिस्सा रहे। एसआईटी टीम में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अंतरराष्ट्रीय बाघ तस्कर ताशी शेरपा को सजा दिलवाई।