सो-सोकर लखपति बनी बंगाल की लड़की, जीता 6 लाख का इनाम


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले के श्रीरामपुर की रहने वाली त्रिपर्णा चक्रवर्ती ने ऐसा ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। त्रिपर्णा ने साढ़े चार लाख प्रतिभागियों को हराकर अच्छी नींद का खिताब जीत लिया है।

क्या ऐसा हो सकता है, कि कोई सो-सोकर भी इनाम पा सकता है। जी हां ऐसा संभव है..

पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले के श्रीरामपुर की रहने वाली त्रिपर्णा चक्रवर्ती ने ऐसा ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। त्रिपर्णा ने साढ़े चार लाख प्रतिभागियों को हराकर अच्छी नींद का खिताब जीत लिया है। त्रिपर्णा ने 100 दिन तक लगातार 9 घंटे सोने का रिकॉर्ड बनाया है।

दरअसल, भारत में पहली बार स्लीनपिंग कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें त्रिपर्णा चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा देर तक सो कर अपने नाम एक रिकार्ड भी बना लिया और प्राइज मनी के तौर पर लाखों रुपए भी जीत लिए। शायद इससे पहले आपने कभी इस तरह की प्रतियोगिता के बारे में नहीं सुना होगा, हालांकि विदेशों में इस तरह के कांटेस्ट का आयोजन होता रहता है, लेकिन भारत में ऐसा कांटेस्ट पहली बार ही आयोजित किया गया था।

एक मैट्रेस कंपनी ने इंडियाज फर्स्ट स्लीप चैंपियनशिप का आयोजन किया था। कंपनी ने लगातार 100 दिन तक 9 घंटे सोने का चैलेंज रखा था। जिसमें त्रिपर्णा ने 100 में से 95 स्लीप स्कोर के साथ लगातार 100 दिनों में 9 घंटे सोने वाली पहली भारतीय होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

कहा जा रहा है, कि त्रिपर्णा की सोने की आदत की वजह से उसके परिवार वाले काफी नाराज रहते थे, लेकिन जब वह अपनी सोने की आदत के कारण मोटी रकम जीतकर लौटी तो परिवार वालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।