छात्र ने वंदे भारत ट्रेन के अंदर बांसुरी पर बजाई वंदे मातरम धुन,वीडियो वायरल


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

बेंगलुरु के एक छात्र को वंदे भारत ट्रेन के अंदर वंदे मातरम की धुन को बांसुरी पर बजाते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक छात्र का ट्रेन के अंदर बांसुरी बजाते हुए वीडियो वायरल है। जिसे IRAS अधिकारी अनंत रूपनगुडी ने शेयर किया है, क्लिप में बेंगलुरु के एक छात्र को ट्रेन के अंदर वंदे मातरम की धुन को बांसुरी  पर बजाते हुए देखा जा सकता है।

अनंत रूपनगुडी ने कैप्शन में लिखा है"अप्रमेय शेषाद्रि, बांसुरी पर अद्भुत वंदे मातरम धुन बजा रहा है!" 

बांसुरी बजाने वाला बालक 12वीं कक्षा का छात्र है।बालक ने यूजर्स का दिल जीत लिया । छात्र का नाम अप्रमेय शेषाद्री  है और वो बेंगलुरु का रहने वाला है।ये ट्रेन देश की पांचवीं और दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 नवंबर को हरी झंडी दिखाई थी।

वीडियो को अब तक 6.7k से अधिक बार देखा गया है और कई प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं। लोग अप्रमेय की प्रतिभा से प्रभावित हुए और उन पर तारीफों की बौछार कर दी। अन्य लोगों ने नई वंदे भारत एक्सप्रेस के इंटीरियर डिजाइन और सीटों की सराहना की।
वंदे भारत ट्रेन 6 घंटे 40 मिनट की समयावधि में 479 किमी की दूरी तय करने के लिए तैयार है। यह पहल दक्षिणी राज्यों में रहने की सुगमता को बढ़ाकर कनेक्टिविटी और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी।