भोपाल में सीएम हाउस के बाहर भिंड से आया एक परिवार धरने पर बैठा है. परिवार के मुखिया और पीड़ित ने भिंड देहात टीआई पर गंभीर आरोप लागए है. पीड़ित के अनुसार भिंड देहात TI राम बाबू पीड़ित और उसके परिवार का शोषण कर रहे है. TI राम बाबू कभी भी पीड़ित की पत्नी और उसकी बेटी को उठा कर ले जाता है.
भोपाल, सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठा एक परिवार.
— News Puran (@NewsPuran1) February 25, 2022
भिंड देहात TI राम बाबू पर लगाए संगीन आरोप. pic.twitter.com/i6hmTzklid
पीड़ित ने TI के खिलाफ हरिजन एक्ट में झूठा फसाने के आरोप भी लगाये. पीड़ित अपनी बीवी और बच्चे को लेकर सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठा है. पीड़ित ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मदद की गुहार लगाई है. मिडिया के पहुंचने के बाद सीएम हाउस पर तैनात कर्मचारी पीड़ित को अधिकारियों के पास ले गए.