राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। प्नरदेश में नदियां और नहरें उफान पर हैं। राजधानी भोपाल में कलियासोत बांध के गेट इस सीजन में आठवीं बार खोले गए हैं। भदभदा के भी 7 कपाट भी खोले गए थे अब बारिश की संभावना और जल स्तर में वृद्धि की संभावना के चलते रात तक सभी गेट खोले जाने की संभावना है।
भोपाल के कलियासोत बांध के 13 में से 10 गेट सोमवार को खोल दिए गए, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में सैलानी उमड़ पड़े। भोपाल के एक और बांध हटईखेड़ा के छह गेट भी खोल दिए गए। नगर निगम की टीम लगातार सक्रिय है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पूरे हालात पर नजर रखे हैं।
भोपाल में दो दिन से लगातार बारिश के कारण भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आज सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी कर दी। जिले में मंगलवार सुबह तक बीते 24 घंटे में 5 इंच पानी गिर चुका है। तेज बारिश के कारण भदभदा के 11, कलियासोत के सभी 13 गेट खोल दिए गए। इस सीजन में पहली बार कोलार डैम के सभी 8 गेट खोलना पड़े हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग, नारंगी और जबलपुर, शहडोल सागर, भोपाल, सागर, रीवा, चंबल और ग्वालियर संभाग के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।