राजधानी भोपाल में 27 सितंबर से पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा होने जा रही है। कथा वाचन करौंद क्षेत्र में पीपुल्स माॅल के पीछे पं धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा किया जायेगा। इसके पहले आज यानि 26 सितंबर को बागेश्वर धाम सरकार की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

कथा के चलते शहर में मार्ग को परिवर्तित किया गया है। तीन दिन तक रूट्स डायवर्ट रहेंगे। इस दौरान यातायात मार्ग डायवर्सन एवं पार्किंग व्यवस्था इस तरह रहेगीः-  

पार्किंग व्यवस्था

01.    सीहोर-इन्दौर की ओर से आने वाले वाहन खजूरी वायपास से मुबारकपुर, एयरोसिटी, गांधीनगर होते हुये आईटी पार्क स्थित पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे ।

02.    बैरसिया से आनेे वाले वाहन लाम्बाखेडा चैराहा से मीना चैराहा से आई0टी0 पार्क आईटी पार्क स्थित पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे ।

03.     गांधीनगर, बैरागढ की ओर से आई0टी0 पार्क आईटी पार्क स्थित पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे ।

04.    विदिषा की ओर से आने वाले एवं छोला की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन रेल्वे यार्ड निशातपुरा एवं छोला दशहरा मैदान में पार्क कर सकेगें।

05.    जे0पी नगर से आने वाले वाहनों की पार्किंग गल्लामण्डी में होगी,

06.    रायसेन-होषंगाबाद की ओर से आने वाली बसे व चार पहिया वाहन भानपुर खंती के पास स्थित बस पार्किंग स्थल पी-1 में अपने पार्क कर कथा स्थल पहुंचगें।

07.    बेस्ट प्राईज की ओर से आने वाले श्रद्धालुगणों के वाहन शुक्ला डामर प्लांट के अंदर पीर्किंग पी क्र0-02 एवं पीपुल्स माॅल के पास एचपी पेट्रोल पम्प के बाजू वाली पार्किंग पी-06 में वाहन पार्क कर सकेगें।

08.    बैरसिया, सूखीसेवानिया, से आने वाले भक्तो के वाहनो की पार्किंग इमालिया रोड तिराहे से मित्तल काॅलेज तक एवं कार्यक्रम स्थल तक सडक के किनारे पार्क कर कार्यक्रम स्थल पर जायेगें।


डायवर्सन व्यवस्था

01.    कथा के दौरान अनुमति प्राप्त भारी वाहन का प्रवेश करौंद चैराहा से पीपुल्स माॅल की ओर एवं भानपुर चौराहा से पीपुल्स माॅल की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा।

02.    बेस्ट प्राईज तिराहा से भानपुर रोटरी तक के मार्ग पर कथा में आने वाले श्रद्धालुगणों की संख्या अधिक होने पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा। इस दौरान बेस्ट प्राईज तिराहा तथा भानपुर रोटरी से यातायात को आवष्यकतानुसार डायवर्ट किया जायेगा।

03.    मीनाल रेसीडेंसी, योध्या बायपास से करौंद, गांधीनगर की ओर जाने वाले वाहन भानपुर चौराहा से चैपड़ाकला मार्ग से नये बायपास का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।

04. गांधीनगर  की ओर से मीनाल, अयोध्या बायपास की ओर जाने वाले वाहन करौंद चौराहा से लाम्बाखेड़ा बायपास चौराहा  होकर नये बायपास मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।

05.    विदिशा से भोपाल की ओर आने वाली बसे चौपड़ा बायपास से कोकता होते हुये पटेलनगर से आईएसबीटी बस स्टैण्ड अथवा चैपड़ा बायपास से मुबारकपुर होकर गाॅधीनगर, लालघाटी, हलालपुर बस स्टैण्ड तक ही जा सकेंगी।

06.    विदिशा से विदिशा की ओर से आने वाला अन्य यातायात जो कार्यक्रम में नही जाकर भोपाल शहर में जावेगा, वह चौपड़ा बायपास से कोकता, पटेल नगर, रत्नागिरी होकर शहर में जा सकेंगा अथवा चौपड़ा बायपास होकर मुबारकपुर से गाॅधीनगर, लालघाटी होकर शहर में जा सकेगा।

07.    सीहोर से भोपाल की ओर जाने वाली बसे केवल हलालपुर बस स्टैण्ड तक ही आ जा सकेगी यदि इन बसों को नरसिंहगढ़, विदिषा, सागर की ओर जाना है तो मुबारकपुर होकर नरसिंहगढ़, विदिषा की ओर जा सकेंगी।

08.    सीहोर से भोपाल जाने वाले अन्य छोटे वाहन भी सीहोर, फंदा, खजुरी, नीलबढ, रातीबढ़, भदभदा होकर भोपाल शहर अथवा आगे ओबेदुल्लागंज, होषंगाबाद की ओर जा सकेंगें।

09.    रायसेन से भोपाल होते हुये होषंगाबाद - जबलपुर या इन्दौर की ओर जाना है वे रायसेन से पटेलनगर - रत्नागिरी - आईएसबीटी होकर आरआरएल - मण्डीदीप, ओबेदुल्लागंज होते हुये आगे की ओर आ जा सकेंगी।

10.    भोपाल  से विदिशा एवं बैरसिया की ओर से आने जाने वाले वाहन रायॅल मार्केट, लालघाटी ,गांधीनगर, मुबारकपुर, लाम्बोखेडा होकर आ-जा सकेगें।