Bhopal News: पहली बार होगी डिजिटल जनगणना...जनगणना में पूछे जाएंगे 34 सवाल


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

Bhopal News: 1 लाख 50 हजार जनगणना करने वाले होंगे तैनात, घर घर जाकर जानकारी करेंगे एकत्रित..!!

Bhopal News: मध्य प्रदेश में जनगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहली बार यह जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी। इसमें 1.5 लाख से अधिक प्रगणक (जनगणना लेने वाले) घर-घर जाकर आंकड़े जुटाएंगे। इसके लिए एक मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। प्रति गणनाकर्ता को 25,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। जनगणना का काम जनवरी 2025 से शुरू हो सकता है।

पहले प्रशासनिक सीमाएं होंगी फ्रीज: 

सभी जिलों और गांवों की सीमाएं 31 दिसंबर 2024 तक फ्रीज रहेंगी। ताकि जनगणना के समय कोई बदलाव न हो।

फिर डिजिटल फॉर्म भरने की प्रक्रिया:

दूसरे चरण में घरों की गिनती के बाद लोगों की जानकारी ऑनलाइन फॉर्म में दर्ज की जाएगी। जिसमें 34 प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से घरेलू मुख्य भोजन, खाना पकाने का ईंधन, पीने के पानी का स्रोत, शौचालय की सुविधा, वाहन की उपलब्धता आदि शामिल हैं। प्रत्येक व्यक्ति को एक आईडी नंबर दिया जाएगा।

नहीं ली जाएगी बैंक खाते की जानकारी:

इस बार बैंक खाते की जानकारी नहीं मांगी जाएगी। इसकी जगह मोबाइल नंबर की जानकारी लेकर उसे डिजिटल फॉर्म में भरा जाएगा।

प्रत्येक प्रगणक के पास 150 घर होते हैं: 

एक जनगणना प्रगणक को 150 घरों के बारे में जानकारी एकत्र करनी होती है। प्रत्येक घर में रहने वाले लोगों की संख्या, जाति, लिंग और अन्य आवश्यक जानकारी डिजिटल फॉर्म में भरना उनकी जिम्मेदारी होगी। इस बार डिजिटल प्रक्रिया के कारण रिपोर्ट तेजी से तैयार होगी।

जनगणना के मुख्य 34 प्रश्न:

• घर में कौन सा अनाज खाते हैं?

• खाना पकाने के लिए किस ईंधन का उपयोग करते हैं?

• पीने के पानी का स्रोत क्या है?

• घर में बिजली की सुविधा का स्रोत क्या है?

• शौचालय की स्थिति क्या है?

• गंदे पानी का निकास कहां होता है?

• नहाने की सुविधा उपलब्ध है या नहीं?

• क्या आपके पास साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल है?

• क्या आपके पास कार, जीप, वैन है?

• कम्यूनिकेशन के लिए मोबाइल का उपयोग होता है?

• जाति संबंधी जानकारी (SC/ST/अन्य)?

• परिवार के मुखिया कौन हैं?

• घर में रहने वाले सदस्यों की संख्या?

• घर पक्का है या कच्चा?

• घर में रहने वाले सदस्यों की संख्या?

• मकान पक्का है या कच्चा?