Bhopal News: मनुआभान टेकरी पर रोपवे फेल, यात्री फंसे SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

Bhopal News: लगभग डेढ़ किलोमीटर की पहाड़ी पर रोपवे लगा है, रोपवे फेल होने पर यात्री बीच यात्रा में फंस गए..!!

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मनुआभान टेकर पर अचानक रोपवे केबल टूटने से यात्री फंस गए। 30 फीट ऊंचाई पर फंसे यात्रियों ने जब खुद को हवा में लटका पाया तो चीखने-चिल्लाने लगे। इधर, जब अधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना SDRF और NDRF को दी। जिसके बाद दोनों टीमों ने बचाव कार्य शुरू किया।

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल दोनों टीमों द्वारा बचाव कार्य जारी है। आपको बता दें कि मनुआभान टेकरी का रोप-वे करीब डेढ़ किलोमीटर की पहाड़ी पर स्थित है।

ये रोपवे करीब 10 साल पहले लगाया गया था। मनुआभान टेकरी एक पर्यटन स्थल है। जहां हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। पहाड़ी पर श्वेतांबर जैन समुदाय का प्रसिद्ध मंदिर है। इस पहाड़ी का नाम बदलकर महावीर गिरी कर दिया गया है लेकिन लोग आज भी इसे मनुआभान टेकरी ही कहते हैं। पहाड़ी पर स्थित होने के कारण करीब 10 साल पहले यहां लोगों की आवाजाही के लिए रोपवे बनाया गया था।