पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पहली बार भोपाल पुलिस में थोकबंद तबादले हुए हैं। भोपाल के थानों में बड़ी संख्या में उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षकों का यहां से वहां ट्रांसफर किया गया है। अशोका गार्डन, टीटी नगर और हबीबगंज थाने के स्टाफ में व्यापक फेरबदल किया गया है। 

बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में अधिकाँश वे नाम हैं जो लम्बे समय से एक ही जगह पर जमे हुए थे। अब आप भी इस लिस्ट के ज़रिये अपने नजदीक वाले थाने में हुए ट्रांसफर के बारे में जानिए..!