Bhopal: हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग के आरोपी फरहान के बैंक खाते में, 50 लाख का संदिग्ध लेनदेन


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

संदेह है कि यह रकम बाहरी फंड और कार कारोबार से जुड़ी हो सकती है, फरहान ने पीड़ित छात्राओं के बैंक खातों का दुरुपयोग शेयर ट्रेडिंग और खरीदारी के लिए भी किया..!

हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह के आरोपियों के बैंक खातों की जांच में उनके फंड के बारे में सुराग मिलने लगे हैं। जांच के दौरान मुख्य आरोपी फरहान के दो बैंक खातों में करीब 50 लाख रुपये के लेनदेन मिले हैं। ये लेनदेन पिछले ढाई साल में किए गए हैं। 

आरोप है कि फरहान इन पैसों को महंगी कारों और आलीशान होटलों में खर्च कर लड़कियों को आकर्षित करता था। इसके बाद उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करता और फिर इसका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता। आशंका है कि इस लेनदेन में बड़ी रकम इस काम के लिए बाहर से मिलने वाली आर्थिक मदद का हिस्सा हो सकती है।

पुलिस ने अभी तक बैंक खातों में लेनदेन और रकम के संदेह पर चुप्पी साधी हुई है। करीब एक महीने की जांच के बावजूद पुलिस रकम से इनकार कर रही है, जबकि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग की कमेटी ने आरोपी के पैसों की जांच की सिफारिश की थी। महज ढाई साल में एक छात्रा के बैंक खाते में 50 लाख रुपये का लेनदेन एक बार फिर बड़े ललेन-देन की ओर इशारा कर रहा है।

अभी तक की जांच में पता चला है कि फरहान पुरानी गाड़ियां खरीद-बेचता था। पहले वह बाइक का कारोबार करता था, जबकि पिछले एक साल से वह पुरानी कारें खरीद-बेच रहा है। इस काम में उसके साथ अतीक नाम का युवक भी था।

पुलिस ने उसके नाम से मिले छह से अधिक वाहनों को जब्त किया है। आशंका है कि बैंक खाते में मिली लेनदेन की रकम भी इस धंधे से जुड़ी हो सकती है।

आरोपी फरहान पीड़ितों के बैंक खातों का इस्तेमाल शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए करता था। वह किसी तीसरे व्यक्ति के जरिए शेयर मार्केट में पैसे लगाता था। यहां फंसी लड़कियों के बैंक खातों का इस्तेमाल लेनदेन के लिए करता था।

अगर पीड़िता ऐसा करने से मना करती तो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया जाता था। फरहान ने एक पीड़िता के बैंक खाते से किश्तों पर अपने लिए मोबाइल भी खरीदा था। पुलिस फरहान के साथ-साथ पीड़ितों के बैंक खातों की भी जांच कर रही है।