HC के आदेश पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी का मामला दर्ज


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में FIR दर्ज की गई है, उनके खिलाफ कोहेफिजा थाने में मामला दर्ज किया गया है..!!

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर की मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में FIR दर्ज की गई है।

मसूद खिलाफ कोहेफिजा थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश पर की गई है। विधायक आरिफ मसूद पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने कॉलेज की मान्यता हासिल की थी।

इसे देखते हुए, उच्च शिक्षा विभाग ने हाल ही में उनके कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी थी। हालांकि, छात्रों के शैक्षणिक हित को ध्यान में रखते हुए, हाईकोर्ट ने उन्हें कॉलेज में पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दे दी है। हालांकि, अगले सत्र के लिए नए दाखिलों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

हाईकोर्ट ने इस मामले में कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि बिना राजनीतिक संरक्षण के ऐसा कॉलेज इतने सालों तक नहीं चल सकता। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में मामला किस दिशा में जाता है।

उच्च शिक्षा विभाग ने हाल ही में भोपाल विधायक आरिफ मसूद की संस्था अमन एजुकेशन द्वारा संचालित इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी थी। इससे पहले कॉलेज को अंतरिम मान्यता मिली थी, लेकिन विभाग ने कहा था कि कॉलेज द्वारा ज़रूरी दस्तावेज़ और शर्तें पूरी न करने के कारण मान्यता रद्द कर दी जाएगी। विधायक पर संस्था के फ़र्ज़ी दस्तावेज़ पेश करके कॉलेज की मान्यता हासिल करने का आरोप है, आरोप है, कि मामले में संबंधित अधिकारियों की भी मिलीभगत है।