गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया BJP में शामिल


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

40 वर्षों तक कांग्रेस से जुड़े रहे मोढवाडिया प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराए जाने से थे आहत..!!

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' गुजरात में प्रवेश करने वाली है। इससे पहले ही राज्य में कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी का साथ छोड़ दिया। सोमवार को पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद अर्जुन मोढवाडिया ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। 

गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे मोढवाडिया गुजरात के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली कांग्रेस नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेता बाबू बोखिरिया को हराया था। 

बताया जाता है कि करीब 40 वर्षों तक पार्टी के साथ जुड़े रहे मोढवाडिया पार्टी नेतृत्व की तरफ से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराए जाने से आहत थे। मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे वर्तमान में पोरबंदर से कांग्रेस विधायक थे। 

इससे पहले कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर भी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने डेर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित कर दिया था।