Rajasthan Election 2023 Date: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अगले महीने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हाल ही में चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों के लिए वोटिंग और काउंटिंग की तारीख का ऐलान भी कर दिया. जिसके बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई.

राजस्थान में बदली वोटिंग की तारीख-

इस बीच राजस्थान में सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने थे. फ़िलहाल, ताज़ा जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने अब यहां तारीख में बदलाव कर दिया हैं. यानी राजस्थान में चुनाव आयोग ने वोटिंग की तारीख दो दिन आगे बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी हैं.

हालांकि, काउंटिंग की डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मतलब सभी चुनावी राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को ही होगी. बता दें कि अगले महीने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसकी तारीखें भी सामने आ चुकी हैं.

जानें कब और कहां होंगे चुनाव-

चुनाव आयोग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में दो फेज में वोटिंग करवाई जाएगी. इसमें पहले फेज में 7 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि दूसरे फेज की वोटिंग 17 नवंबर को होगी. तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी. मध्य प्रदेश में 17 नंवबर को वोटिंग होगी. 

वहीं, राजस्थान में तारीख में बदलाव के बाद अब 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि पांच राज्यों में चुनाव के नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को जारी कर दिए जाएंगे.