बिहार के समस्तीपुर में एक टीचर ने अपनी ही स्टूडेंट से शादी कर ली। इस शादी ने देश के लोगों को मटुकनाथ और जूली की प्रेम कहानी की याद दिला दी। 20 साल की एक छात्रा अंग्रेजी कोचिंग के लिए घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कोचिंग सेंटर जाया करती थी।
यहां पर 42 साल के टीचर को अपनी 20 साल की स्टूडेंट से प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने मंदिर जाकर शादी कर ली। दोनों की शादी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टीचर और स्टूडेंट दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
20 वर्षीय छात्रा श्वेता कुमारी अंग्रेजी की कोचिंग के लिए जाती थी। पढ़ाई के दौरान श्वेता को अपने 42 वर्षीय अंग्रेजी शिक्षक संगीत कुमार से प्यार हो गया। धीरे-धीरे संगीत को भी श्वेता से प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें भी खाने लगे। और अब इन दोनों के प्यार को मंज़िल भी मिल गई है। अब दोनों की शादी भी हो चुकी है।
संगीत और श्वेता ने शादी करने का फैसला किया। गुरुवार को दोनों समस्तीपुर के एक मंदिर में शादी कर ली। इस दौरान उनके कुछ परिचित भी मौजूद थे। इनकी शादी का एक वीडियो भी बनाया गया है। जो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस अनोखी शादी के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। 42 साल के संगीत की पत्नी का कई साल पहले निधन हो गया था। उन्होंने दूसरी शादी भी नहीं की थी।
इस वाकये ने साल 2006 के पटना यूनिवर्सिटी के हिंदी के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत मटुकनाथ और उनकी छात्रा जूली के बीच के प्रेम प्रसंग की याद दिला ही। दोनों के रिश्ते को लेकर भी काफी बवाल हुआ था। जूली के लिए मटुकनाथ ने अपना परिवार भी छोड़ दिया था। मटुकनाथ का मुंह काला कर दिया गया था और उन्हें विश्वविद्यालय से निलंबित भी कर दिया गया। हालांकि, फिर भी दोनों ने साथ रहने का फैसला किया था।