बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई रेड हुई है। राजधानी पटना में सोमवार सुबह राबड़ी देवी के आवास सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। सीबीआई की यह कार्रवाई लैंड फॉर जॉब स्कैम से जुडी बाते जा रही है।
लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई की चार्जशीट पर कोर्ट ने समन जारी किया है। सीबीआई ने चार्जशीट में लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपी बनाया है। 15 मार्च को कोर्ट में राबड़ी, लालू और मीसा पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
इस कार्रवाई के बाद विधानसभा में हंगामे के आसार हैं क्योंकि सोमवार से ही विधानसभा सत्र की शुरुआत हो रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम के पहुंचने से पहले राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आवास से विधानसभा के लिए जा चुके थे।
आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और राष्ट्रीय जनता दल के कई नेता राबड़ी देवी के आवास पहुँच चुके हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की पत्नी राबड़ी खुद आवास पर खुद मौजूद हैं। इस कार्रवाई पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि, 'राबड़ी आवास सीबीआई की रेड का पुराना इतिहास रहा है।